आपराधिक घटना अंजाम देने आए 11 बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलाह और चोरी के मोबाइल बरामद

MS Malik
By
5 Min Read

आपराधिक घटना अंजाम देने आए 11 बदमाश गिरफ्तार, अवैध असलाह और नगदी बरामद

राजधानी देहरादून में डकैती की घटना को अंजाम देने आये 11 अभियुक्तों को नेहरू कालोनी पुलिस व एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से अवैध अस्लहे, चोरी के मोबाइल फोन व नगदी बरामद

देहरादून। थाना नेहरू कालोनी तथा एसओजी देहरादून की संयुक्त टीम को किसी बड़ी घटना को अंजाम देने आए 11 बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोथोरावाला सीवर प्लांट के पास 10 से 12 लोग इक्ट्ठा होकर किसी बडी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं, जिनके पास अवैध अस्लाह होने की भी सम्भावना है।

उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो सीवर प्लांट के पास स्थित खाली मैदान में एक निर्माणाधीन मकान मे पास पुलिस टीम को कुछ संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिये, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा घेर-घोट कर पकड लिया गया। अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके पास से 02 छर्रे वाली पिस्टल 02 अदद खुखरी 28 मोबाइल फोन तथा 38810 रू0 नगद बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोन व नगदी के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा उन्हें हरिद्वार में अलग-अलग टप्पेबाजी की घटनाओं में चोरी करना तथा आज दीपनगर क्षेत्र एक चिन्हित किये गये घर में डकैती डालने के प्रयोजन से उक्त स्थान पर एकत्रित होना बताया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
01: संजय पुत्र गोली निवासी: नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष

02: सोनू पुत्र बरसाती निवासी: जुडईपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 33 वर्ष

03: अविनाश कुमार पुत्र शिवनाथ निवासी वनकसिया थाना मोतीगंज गोंडा उम्र 29 वर्ष

04: श्रवण कुमार पुत्र आशाराम निवासी: नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष

05: अमन कुमार पुत्र नीरज वर्मा निवासी: किरिया बसणोपुर थाना मोतीगंज जिला गोंडा उ0प्र0 उम्र 23

06: लवकुश पुत्र अंगद निवासी: नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष

07: रणजीत पुत्र यज्ञ राम निवासी: नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 26 वर्ष

08: त्रिलोकी पुत्र नारायण निवासी: बीरापुर थाना मोतीगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 48 वर्ष

09: धर्मेन्द्र पुत्र राजकुमार निवासी बचेतपुरा नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 27

10: रामपाल पुत्र राजेन्द्र निवासी बचेतपुरा नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 22

11: मनीष पुत्र जसराम निवासी बचेतपुरा नक्षयपुरवा थाना मनकापुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश उम्र 23 वर्ष

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी मूलरूप से गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तथा गैंग बनाकर टप्पेबाजी व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं, वे सभी कुछ दिन पूर्व ही देहरादून आये थे तथा कैलाश हास्पिटल में काम करने वाली उनकी एक परिचित महिला द्वारा उन्हें दीपनगर में 02 अलग-अलग कमरे किराये पर दिलवाये गये थे। उनकी देहरादून में किसी बडी घटना को अंजाम देकर वापस गोंडा लौटने की योजना थी। जिसके लिये उन्होंने नेहरू कालोनी क्षेत्र में रैकी कर एक घर को चिन्हित किया था तथा आज उसी घर में डकैती डालने के प्रयोजन से मोथोरावाला क्षेत्र में एकत्रित हुए थे।
अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा वर्तमान में जारी कांवड यात्रा के दौरान हरिद्वार में अलग-अलग घाटों से टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अजांम दिया गया था, जिससे सम्बन्धित मोबाइल फोन व नगदी को अभियुक्तों के पास से बरामद किया गया है।
बरामदगी:
01: छर्रे वाली पिस्टल 02 अदद,
02: खुखरी: 02
03: अलग-अलग कम्पनियों के 28 मोबाइल फोन
04: 38810 रू0 नगद

एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को 10000/- रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!