उत्तराखंड: जिला पंचायत अध्यक्ष की कार्यशैली से नाराज़ जिला पंचायत सदस्य ने सिर मुंडवाया

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पौड़ी जिला पंचायत की कार्यशैली से नाराज़ जिला पंचायत सदस्य ने अपना सिर मुंडाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ओर अधिकारियों पर बजट को ठिकाने लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। आपको बता दें जिला पंचायत सदस्य ने पौड़ी जिला पंचायत कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी 6 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न होने पर अपने सिर मुंडाया।

धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य ने कहा बीते 2 सालों से जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक आयोजित न होने से नाराज हैं। साथ ही साथ जिला पंचायत सदस्यों ने विभाग के कनिष्ठ अभियंता और निर्माण पटल पर तैनात कर्मचारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि दोनों ने राज्य सरकार से मिले बजट को खर्च करने में वित्तीय गड़बड़ी कर भ्रष्टाचार किया है, जिस पर ठोस कार्रवाई की मांग धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य कर रहे हैं। अपना सिर मुंडवाने पर जिला पंचायत सदस्य गौरव और कुलभूषण ने बताया कि जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक आयोजित न होने के कारण वे क्षेत्र की समस्याओं को सदन के सामने नहीं रख पा रहे हैं, जिससे विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे हैं। साथ ही साथ क्षेत्र में किए गए कार्यों का भुगतान भी नहीं हो पाया है।

जिला पंचायत सदस्यों ने कहा यदि जल्द उनकी 6 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।पंचायत सदस्यों ने कहा कि बीते वित्तीय वर्ष के केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए बजट का शासनादेश व बजट को किन जिला पंचायत क्षेत्रों में दिया गया, उसकी जानकारी देने, अभियंता एवं कार्याधिकारी के पद पर नियमित अधिकारी को तैनात किए जाने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!