उत्तराखंड में एक किलोग्राम चरस के साथ पकड़ी गई विदेशी महिला, ‌फ्रांस‌ की रहने वाली है रायर निकोल

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड में नशीले पदार्थों विशेषकर स्मैक एवं चरस की तस्करी जोरों पर है। कपकोट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को चरस की तस्करी करने वाली एक विदेश महिला को पकडऩे में सफलता मिली है। आरोपित महिला फ्रांस की रहने वाली हैं। पुलिस ने उसके पास से एक किलोग्राम से अधिक चरस बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपित महिला को जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने को लेकर एसओजी और पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। शुक्रवार की देर शाम पुलिस और एसओजी टीम पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान पर लगी हुई थी। तभी एक मुखबिर की सूचना मिली की एक महिला चरस की तस्करी में लिप्त है। सूचना पर महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध विदेशी महिला पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 1.040 किलोग्राम चरस बरामद हुई। विदेश महिला ने अपना नाम रायर निकोल पुत्री रायर आंद्रे निवासी फ्रांस बताया है।

पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर पुलिस की नजर है। इसके तहत एसओजी और पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। शुक्रवार की देर शाम पुलिस और एसओजी टीम पुलिस उपाधीक्षक अंकित भंडारी के पर्यवेक्षण में चेकिंग अभियान पर थी। मुखबिर की सूचना पर महिला उपनिरीक्षक खष्टी बिष्ट की टीम ने खाईबगड़ नया पुल तिराहे के पास संदिग्ध महिला रायर निकोल पुत्री रायर आंद्रे निवासी फ्रांस को गिरफ्तार किया। वह यहां पर हरी सिंह, कालीमठ, कसार देवी, जनपद अल्मोड़ा में रहती है।

पुलिस ने आरोपित विदेशी महिला के विरूद्ध धारा-8/20, 60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया है। शनिवार को आरोपित महिला को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!