एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने वाली कंपनी के खिलाफ फूटा नगर निगम के पार्षदों का गुस्सा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने वाली कंपनी पर नगर निगम देहरादून की कृपा दृष्ठि लगातार बनी हुई है। पार्षदों का आरोप है कि तमाम शिकायतों के बावजूद महापौर या निगम प्रशासन द्वारा कंपनी के खिलाफ कोई कार्रवाई नही होती है। बल्कि कंपनी के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही ना कर नोटिस नोटिस का खेल खेला जाता है। जबकि क्षेत्र के लोग लगातार हमारे ऊपर लाइटों को सही कराने में लीला हवाली का आरोप लगाते हैं जिससे कि उनकी छवि को भी बड़ा नुकसान पहुंच रहा है।

शुक्रवार को सालावाला के पार्षद भूपेंद्र कठैत की अगवाई में तमाम पार्षद अपने क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़ी led लाइट्स की समस्या लेकर कंपनी के ओल्ड सर्वे रोड कार्यालय पहुँचे तो पार्षदों को आता देख कंपनी के लोग वहां से खिसक लिये। इसे लेकर पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। बाद में नगर निगम जाकर भी अपनी समस्या दर्ज कराई। इस दौरान पार्षद दिनेश सत्ती, सत्येन्द्र नाथ, संजय नौटियाल नन्दनी शर्मा, संजय नौटियाल, चुन्नी लाल, विनय कोहली, कमल थापा, योगेश घाघट, मदन बिजोला, शुभम नेगी, मीरा कठैत, मनमोहन घनई, गणेश बृथ्वाल, राजन जीवन सिंह मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!