Dehradun: पुलिस ने जुआ खेलते पकड़े 09 जुआरी, डेढ़ लाख रुपए की नकदी बरामद

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए 09 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार जुआरियों के पास से डेढ़ लाख रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। उन्ही निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने अवैध गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है।

सेलाकुई पुलिस को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली कि भाऊवाला क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने दबिश दी तो मौके से 09 अभियुक्तों को ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए पाया गया। पुलिस ने मौके से सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से 150200/- रूपये ( एक लाख पचास हजार दो सो रूपये) नगद व 02 ताश की गड्डी बरामद हुई । सभी अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सेलाकुई में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1-विजय सिंह नेगी पुत्र पान सिंह ग्राम बेलोवाला थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष

2-मनीष पंवार पुत्र अमीर सिंह निवासी ग्राम कैंचीवाला थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष

3-जसवीर पुत्र स्व. गुरमुख सिंह निवासी ग्राम खैरी अटकफार्म थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 35 वर्ष

4-महेन्दर सिंह पुत्र स्व. लखपत सिंह निवासी भगवानपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 45 वर्ष

5-सुनील सिंधवाल पुत्र स्व. सुन्दर सिंह निवासी ग्राम भाऊवाला थाना सेलाकुई जनपद देहरादून फम्र 38 वर्ष

6-प्रमोद कुमार पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम तेलपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 48 वर्ष

7-हिमांशू चौहान पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम तेलपुरा थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 31 वर्ष

8-संन्दीप कुमार पुत्र कबूल सिंह निवासी हरिपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष

9-प्रदीप पुत्र जगदीश निवासी ग्राम राजावला थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 31 वर्ष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!