कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेसियों ने सरदार पटेल को याद किया

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

सरदार पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति ने बनाया भारत का लौह पुरुष : प्रीतम

देहरादून। स्वतंत्र भारत के प्रथम ग्रह मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम के नायक सरदार वल्लभभाई पटेल की 70वीं पुण्य तिथि के अवसर पर आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महामंत्री गोदावरी थापली, महामंत्री राजेन्द्र शाह, महामंत्री नवीन जोशी, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर, पूर्व प्रवक्ता श्रीमती गरिमा दसौनी, पार्षद दल के नेता डॉक्टर बैजेन्द्र पाल,सचिव मंजुला तोमर, नवीन पयाल,शोभा राम, महेश जोशी, ललित भद्री, अनिता निराला, कार्तिक चांदना, गोरखा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनिल बस्नेत, विनीत डोभाल, राजीव थापा, अश्वनी बहुगुणा, अजय सिंह, बिजेंद्र पोखरियाल,दीप चौहान,आदर्श सूद,अजय रावत,कपिल,सागर लाम्बा, पुष्कर सारस्वत, सुनीत सिंह आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में सरदार पटेल की भूमिका इतिहास में जिस तरह दर्ज है उससे ज्यादा सुनहरे अक्षरों में आज़ाद भारत के तमाम रियासतों और प्रांतों को भारत में विलय करने व भारत को एक मज़बूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में सरदार की भूमिका दर्ज है जिसके कारण वो लोगों के दिलों में हमेशा जीवित हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!