किसान आंदोलन के समर्थन में बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने की तैयारी

MS Malik
By
2 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। कांग्रेस ने मंगलवार के भारत बंद को सफल बनाने की व्यापक तैयारियां की है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर पार्टी के महामंत्री राजेंद्र शाह और नवीन जोशी आज दिन भर राज्य की तमाम जिला और नगर इकाइयों से इस बंद को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे रहे।

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह कांग्रेस मुख्यालय से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजन शहर की ओर निकलेंगे और इस बंद को सफल बनाने का काम करेंगे।

मोदी सरकार द्वारा लाये गये कानूनों को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने काले कानूनों की संज्ञा देते हुए कहा कि जब तक इन कानूनों को वापस नहीं लिया जायेगा तब तक पार्टी चैन से नहीं बैठेगी।

आज देर शाम तक कांग्रेस भवन में प्रीतम सिंह के निर्देश पर पार्टी महामंत्री संगठन विजय सारस्वत उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप महामंत्री राजेंद्र शाह नवीन जोशी पूर्व राज्य मंत्री अजय सिंह नगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, युवा कांग्रेस महासचिव संगठन संदीप चमोली समेत संगठन के लोग बंद की तैयारी में जुटे रहे। कांग्रेस ने अपने झंडे झंडे लेकर मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का फैसला किया है।

प्रीतम सिंह ने कहा कि अन्नदाता के साथ अन्याय कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और काले कानूनों को वापस ले लिया जाये इसके लिए पार्टी द्वारा हर संभव प्रयास किए जायेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!