किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी का सीएम आवास कूच, पुलिस ने रास्ते में रोका

MS Malik
By
3 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। कृषि बिल के खिलाफ आज आम आदमी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

आप कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के नेतृत्व में कालीदास चौक पर इकट्ठे हुए, सभी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के खिलाफ और कृषि के काले कानून को वापिस लेने के लिए नारेबाजी की। सैकड़ों की संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं को सीएम आवास घेराव से रोकने के लिए पुलिस ने हाथीबडकला में बैरीकेडिंग लगा कर रोक लिया। यहां आप कार्यकर्ताओं को रोकने को लेकर पुलिस के साथ नोक झौंक भी हुई।

इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ ,जमकर नारेबाजी की और सरकार को चेताया कि जल्द से जल्द इस बिल को वापस लेकर किसानों के साथ अन्याय होने से बचाएं।

प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कहा कि किसान कृषि बिल के खिलाफ दिल्ली बाॅर्डर पर डटे हुए हैं कई दौर की वार्ता होने के बाद भी केन्द्र सरकार किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। जिससे किसानों में केन्द्र सरकार के प्रति नाराजगी और भी ज्यादा बढ गई है।

उन्होंने कहा कि किसानों ने कृषि बिल के खिलाफ 8 दिसंबर को भारत बंद का आहवाहन भी किया है। जिसका आप पार्टी पूरी तरह से समर्थन करती है।

उन्होंने कहा कि आज बीजेपी ने शाजिश के तहत किसानों और जवानों को आमने सामने खडा कर दिया है जिसे पूरा देश किसानों केे साथ खडा हो गया है।

अध्यक्ष ने कहा कि चाहे खेत खलिहान हों या बाॅर्डर, हर जगह किसान और उनके बच्चे ही यह सेवा करते है। बाॅर्डर पर किसान के बच्चे तैनात हैं तो खेतों में किसान तैनात है। किसी अडानी और अंबानी का बच्चा बाॅर्डर पर तैनात नहीं है।

इस दौरान आप अध्यक्ष ने सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कृषि बिल को तत्काल वापिस लाने के लिए ज्ञापन दिया। इस मौके पर आप प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर,आप प्रवक्ता रविंद्र आनंद,आप प्रवक्ता उमा सिसोदिया,पूर्व आईएएस सुर्बर्धन शाह, विनोद कपरवाण,सतीश शर्मा,हिमांशू पंडीर,योगेन्द्र चौहान,कुलदीप सहदेव,राजेश शर्मा,बलबीर नेगी,रिटायर्ड मेजर रविन्द्र बिष्ट,दीपक सहलवान,रवि बांगिया,सरिता गिरी,वसीम,डिंपल सिंह समेत सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!