नई दिल्ली। करोना की दूसरी लहर ने देश को पूरी तरह से जकड़ कर रख दिया है लगातार दूसरी लहर के रोजाना लाखों मामले सामने आ रहे हैं। वहीं इस समय करोना से होने वाली मौतों ने भी भव्य रूप ले लिया है जिसके कारण सरकार के साथ-सथ लोगों में भी डर और खौफ साफ दिख रहा है।
शुक्रवार को भी 1 दिन में 2 लाख से अधिक करोना कि नए मामले सामने आए हैं बल्कि दिल्ली महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में नए मामलों ने सरकार को कठोर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है।

भारत में दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रही है। देश में रोज नए मामलों में तेजी से वृद्धि जारी है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। भारत में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 2 लाख 33 हजार से अधिक मामले सामने आए। वहीं 1338 लोगों की मौत हुई। ये लगातार तीसरा दिन है जब भारत में कोरोना के दो लाख से अधिक केस पिछले 24 घंटे में दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी के साथ भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख 75 हजार 693 हो गई है।
इस बेहद खराब हालात के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सभी राज्यों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इससे लोगों को बीमारी के बारे में जानकारी सहित अस्पतालों में बेड्स की उपलब्धता, वेंटिलेटर और दूसरे चीजों के बारे में अहम जानकारी दी जा रही है। कोई भी इन हेल्पलाइन की मदद ले सकता है।
केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर- 91-11-23978046
टॉल फ्री नंबर- 1075

राज्य हेल्पलाइन नंबर
आंध्र प्रदेश । 0866-2410978
अरुणाचल प्रदेश 9436055743
असम । 6913347770
बिहार 104
छत्तीसगढ़ 104
गोवा 104
गुजरात 104
हरियाणा । 8558893911
हिमाचल । प्रदेश 104
झारखंड । 104
कर्नाटक 104
केरल 0471-2552056
मध्य प्रदेश 104
महाराष्ट्र। 020-26127394
मणिपुर 3852411668
मेघालय 108
मिजोरम 102
नागालैंड 7005539653
ओडिशा 9439994859
पंजाब 104
राजस्थान 0141-2225624
सिक्किम 104
तमिलनाडु 044-29510500
तेलंगाना 104
त्रिपुरा 0381-2315879
उत्तराखंड 104
उत्तर प्रदेश 18001805145
पश्चिम बंगाल। 1800313444222, 03323412600
अंडमान-निकोबार 03192-232102
चंडीगढ़ 9779558282
दादरा और नगर हवेली और दमन एंड दीव 104
दिल्ली 011-22307145
जम्मू-कश्मीर 01912520982, 0194-2440283
लद्दाख 01982256462
लक्षद्वीप 104
पुडुचेरी 104
