तीमारदारों से हो रही थी ठगी, पता चलते ही अस्पताल ने वार्ड बॉय के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। क्लेमेंट टाउन स्थित वेलमेड़ अस्पताल ने मरीजों के तीमारदारों को ठगने पर अपने दो वार्ड बॉय के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अंतर्गत धारा 420, 270, 269, आईपीसी व 53 आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा 3 महामारी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। अस्पताल जनसंपर्क अधिकारी साक्षी कोठियाल ने तीमारदारों से अपील की है कि पैसों का लेनदेन सिर्फ बिलिंग काउंटर पर ही करें और हर बिल की रसीद प्राप्त करें।

बता दें कि अस्पताल के दो वार्ड बॉय पेशेंट के तीमारदारों से झूठ बोलते थे कि ”अस्पताल में दवाईयां मौजूद नहीं है, आप हमें पैसे दे दीजिए, हम बाहर से आपके मरीज के लिए दवाईयों ले आएंगे।” दोनों वार्ड ब्वाय की इस करतूत का पता चलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत दोनों को निष्कासित कर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।

अस्पताल की जनसंपर्क अधिकारी साक्षी कोठियाल ने बताया कि अस्पताल में सारी दवाईयां उपलब्ध रहती है और अस्पताल मरीजों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी बिलकुल बर्दाश्त नहीं करेगा। अस्पताल ने सभी तीमारदारों से अपील की है कि यदि कोई भी स्टॉफ या व्यक्ति पैसों के लेनदेन की बात करता है तो एक बार बिलिंग काउंटर पर या अस्पताल आधिकारियों से सुनिश्चित करें।

नाम पता अभियुक्त गण
1- अमन बिष्ट पुत्र स्वर्गीय संजय बिष्ट निवासी शिव नगर डिफेंस कॉलोनी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून
2-सौरभ शर्मा पुत्र स्वर्गीय प्रेम शंकर शर्मा निवासी हरीपुर नवादा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!