आप ने शुरू की निशुल्क ऑटो एंबुलेंस, कर्नल कोठियाल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

MS Malik
By
5 Min Read

आम आदमी को आसानी से मिलेगी आप की फ्री ऑटो एंबुलेंस,निशुल्क अस्पताल पहुचेंगे मरीज:कर्नल कोठियाल

देहरादून। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल ने ऑटो एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा कर कोरोना महामारी में निशुल्क अस्पताल पहुंचाने की शुरूआत की है। आज पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ कर्नल अजय कोठियाल ने सभी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा कर जनता को समर्पित की। आम आदमी जरूरत पड़ने पर 8800026071 इस नंबर पर कॉल करके ऑटो एंबुलेंस को बुला सकता है जिसमें पहले से ही ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद रहेगा जो मरीज को अस्पताल तक पहुंचने पर ऑक्सीजन की कमी को पूरा करेगी। इन सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ अन्य जरूरी उपकरण भी मौजूद रहेंगे।

आप के वरिष्ठ नेता रि0 कर्नल अजय कोठियाल ने बताया कि मसूरी विधानसभा के लिए नवीन पिरशाली के नेतृत्व में चार ऑटो एंबुंलेंस,उमा सिसोदिया के नेतृत्व में रायपुर विधानसभा के लिए 2 ऑटो एंबुलेंस, एडवोकेट विनोद कुमार के नेतृत्व में राजपुर विधानसभा के लिए तीन ऑटो एंबुलेंस और पूर्व आईपीएस अनंत राम चौहान के नेतृत्व में विकासनगर के लिए 2 एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई हैं। कर्नल ने कहा कि कोरोना काल में जहां लोगों को सहूलियतों का अभाव है ऐसे में ये एंबुंलेंस एक हद तक उनके लिए मददगार साबित होंगी। उन्होंने बताया कि ये सभी ऑटो एंबुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर से लैस होंगी ताकि कोरोना मरीजों को अस्पताल ले जाने के दौरान किसी तरह की परेशानी ना हो।

उन्होंने कहा कि सरकार के नाकाफी इंतजाम लोगों की जान पर भारी पड रहे हैं। अस्पताल तक पहुंचने के लिए उनको एंबुलेंस नहीं मिल पा रही जिसके चलते आप ने इस अभियान की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते तैयारी कर लेती तो आज इन हालातों से प्रदेश की जनता को नहीं जूझना पडता। उन्होंने कहा कि जिस उत्तराखंड को देवभूमि के रुप में जाना जाता है आज उसकी पहचान कोरोना महामारी से ग्रस्त राज्यों में पहले पायदान पर है जो राज्य सरकार की खामियां उजागर करता है।

कर्नल कोठियाल ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले उनके द्वारा टेलीफोनिक डाॅक्टर सेवा का शुभारंभ भी किया गया है जिसके माध्यम से कई लोगों को डाॅक्टर टेलीफोन के माध्यम से निशुल्क परामर्श दे रहे हैं और जिन लोगों को उपचार की जरुरत है उन्हें उपचार भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने ये भी बताया कि जल्द ही उनके द्वारा 20 बेड के अस्पताल का शुभांरभ भी किया जाएगा जिसमें कोरोना संक्रमितों को आईसीयू, दवाइयों के साथ ऑक्सीजन और खाने की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

कर्नल कोठियाल ने बताया कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सामुहिक प्रयास से आज ऑटो एंबुंलेंस की शुरुआत की गई है जिसके कोरोना मरीज जरुर लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अलग अलग इलाकों शहरों और कस्बों में कोरोना का प्रकोप बढते ही आप पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा लगातार लोगों को मदद पहंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि काशीपुर में आप उपाध्यक्ष दीपक बाली द्वारा 20 बेड का अस्पताल अपने निजी खर्चे में चलाया जा रहा है। आप उपाध्यक्ष अमित जोशी अल्मोडा और आसपास के इलाकों को ऑक्सीमीटर समेत राशन वितरित करवा रहे हैं। इसके अलावा गढवाल में भी अलग अलग इलकों में आप कार्यकर्ता दिन रात लोगों तक राशन,दवाईयां आदि हर मुमकिन मदद पहुंचा रहे हैं। जो लोग आर्थिक रुप से कमजोर हैं उन्हें घर घर जाकर खाना भी पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी जब जब प्रदेश की जनता को मदद की जरुरत होगी तो आप पार्टी निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद के लिए जनता के साथ खडी रहेगी।

कार्यक्रम में रि0 कर्नल अजय कोठियाल, आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली,उमा सिसोदिया,कार्यालय प्रभारी सतीश शर्मा,पूर्व आईपीएस अनंत राम चौहान,डाॅ अंसारी,एडवोकेट विनोद कुमार,पंकज अरोडा,शेखर कपिल और सीमा कश्यप समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!