दुखद: उत्तराखंड पुलिस के अधिकारी का निधन, महकमे में शोक की लहर

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए अल्मोड़ा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा का अचानक दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया है। तिलक राम वर्मा 10 फरवरी 1998 को पुलिस विभाग में उ0नि0 के पद पर भर्ती हुए थे। उनके द्वारा विभिन्न जनपदों में थानाध्यक्ष व कोतवाल के पद पर नियुक्त रहते हुए सेवाएं दी गयी। वर्मा 26 मई 2020 को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के बाद सीओ सीआईडी हल्द्वानी रहे। अगस्त 2022 से वर्तमान तक सीओ रानीखेत के पद पर जनपद अल्मोड़ा में नियुक्त थे। उनके निधन से पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। जानकारी के मुताबिक़ सीओ वर्मा अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी पर अपने घर काशीपुर गए थे। 3 दिसंबर को उनकी भतीजी की शादी थी। बीती रात अचानक उनके सीने में दर्द हुआ। उनके परिजन उन्हें मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गये। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!