दु:खद खबर: पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का निधन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। प्रदेश भाजपा के लिए दुखद खबर आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री, उत्तराखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, 4 बार के लोकसभा सांसद और दो बार विधायक रहे बच्ची सिंह रावत का निधन हो गया है, ऋषिकेश एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। बच्ची सिंह रावत के निधन से उत्तराखंड भाजपा में शोक की लहर दौड गयी है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे।

वही नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बच्ची सिंह रावत के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड भाजपा के लिए अपूर्ण क्षति बताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!