दुखद: राजधानी में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। आराघर चौकी क्षेत्र के मॉडल कॉलोनी इलाके में 22 वर्षीय युवक ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा।

आराघर चौकी इंचार्ज राकेश पुंडीर ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के जरिए सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि यहां एक महिला पिछले करीब सात साल से एक मकान में रहकर घर में कामकाज करती थी।

महिला का 22 वर्षीय बेटा सचिन शर्मा पुत्र विनोद शर्मा कचहरी के पास काम करता था। बुधवार को उसने खुद को अचानक कमरे में बंद किया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को फंदे नीचे उतारा और कमरे की तलाशी ली। इस दौरान कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस युवक के आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!