दु:खद : विधायक हरीश धामी की पुत्री हुआ निधन

0
288

देहरादून। धारचूला से विधायक हरीश धामी की बड़ी बेटी पूजा का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया है।
जानकारी के मुताबिक़ विधायक हरीश धामी की 25 वर्षीय बेटी की अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उसे दून हॉस्पिटल में लाया गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह विधायक हॉस्टल में रह रही थी।

धारचूला विधायक हरीश धामी की पुत्री के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

हरीश धामी की पुत्री पूजा धामी के निधन पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here