दुर्गा मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर विधायकों ने की पूजा-अर्चना

MS Malik
By
1 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। जीएमएस रोड़ स्थित कुर्मांचल भवन परिसर में दुर्गा मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर मसूरी विधायक गणेश जोशी ने सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया।

विदित हो कि विधायक गणेश जोशी द्वारा अपने स्वर्गीय पिता श्याम दत्त जोशी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर के लोकार्पण पिछले वर्ष राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, माता मंगला, भोले महाराज, जगतगुरु राज राजेश्वरानंद महाराज एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में किया गया था। कार्यक्रम के आयोजन के दौरान पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग किया गया इस अवसर पर विधायक जोशी ने कहा कि 2019 के अत्यधिक प्रसार के दृष्टिगत स्थापना दिवस कार्यक्रम सूक्ष्म रूप में मनाया गया इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी एवं उनका परिवार कैंट विधायक हरबंस कपूर, राजपुर रोड विधायक खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, राज्य मंत्री अजीत चौधरी, आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री सतेंद्र नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!