देहरादून। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा आज, 24 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर एक बजे अंबेडकर भवन, सेवला कला देहरादून में आयोजित होगा।
सम्मेलन में संगठन से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को दिशा देना और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना बताया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश और जिला स्तर के कई नेता उपस्थित रहेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष सहित अन्य जिम्मेदार पदाधिकारी शामिल हैं। साथ ही विधानसभा स्तर के प्रतिनिधि और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता भी सम्मेलन में भाग लेंगे।
जिलाध्यक्ष कपिल कुमार के अनुसार, सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन विस्तार, सामाजिक मुद्दों पर चर्चा और आगामी राजनीतिक योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।इस सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।











