देशभर में आज मनाया जा रहा है विजय दिवस, सीएम शहीद स्मारक पर करेंगे माल्यार्पण

0
307

इस युद्ध में उत्तराखंड के भी 255 वीर सैनिक हुए थे शहीद

देहरादून। आज देशभर में विजय दिवस मनाया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 11:00 बजे गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर माल्यार्पण करेंगे।

विजय दिवस 16 दिसम्बर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के कारण मनाया जाता है। इस युद्ध के अंत के बाद 93,000 पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया था। साल 1971 के युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी, जिसके बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद हो गया, जो आज बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। यह युद्ध भारत के लिए ऐतिहासिक और हर देशवासी के दिल में उमंग पैदा करने वाला साबित हुआ।

देश भर में 16 दिसम्बर को ‘विजय दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1971 के युद्ध में करीब 3,900 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, जबकि 9,851 घायल हो गए थे। इस युद्ध में उत्तराखण्ङ के भी 255 सैनिक शहीद हुए थे।

पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एएके नियाजी ने भारत के पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद 17 दिसम्बर को 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को युद्धबंदी बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here