विकासनगर क्षेत्र में हुई हत्या के बाद SSP ने खुद संभाला मोर्चा, पूर्ण नाकाबंदी, स्कूटी छोड़ भागे बदमाश

MS Malik
By
4 Min Read

घटना के बाद मौके पर अपनी कार छोड़कर अभियुक्त स्कूटी लूटकर मौके से हुए थे फरार

देहरादून। विकासनगर में आज हुई हत्या की घटना के बाद जनपद के कप्तान अजय सिंह ने मामले की गंभीरता को समझते हुए खुद विकास नगर क्षेत्र में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है और जनपद की सीमाओं पर नाकाबंदी करते हुए एक-एक वाहन के साथ हर व्यक्ति की छानबीन की जा रही है।

बता दे की आज विकास नगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के बाद घटना में शामिल अभियुक्त अपनी होंडा सिटी कार को छोड़कर मौके से एक स्कूटी लूटकर फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश देते हुए अभियुक्तों के सर्च अभियान की कमान स्वयं संभाली गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस द्वारा संपूर्ण नगर व देहात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था।

पुलिस की नाकेबंदी से अभियुक्त द्वारा लूटी गई स्कूटी को देहात क्षेत्र में छोड़ दिया गया है, जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। अभियुक्तों की तलाश जारी है।जिले से बाहर न निकले इसलिए लगातार हो रही पूरे जिले में सघन चेकिंग।

विकासनगर में दिनदहाड़े हरियाणा के दो युवकों ने जमीनी विवाद में दो लोगों को गोली मार दी। इस गोली कांड में 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके पर फरार हो गए। आरोपियों की गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। घटना का पता चलते ही एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और पड़ताल की।

मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बाढवाला क्षेत्र में बघेल सिंह का गांव के ही व्यक्ति से जमीनी विवाद काफी समय से चला आ रहा था। आज प्रातः बघेल सिंह व अन्य पक्ष विवादित जमीन पर पहुंचे तो दूसरी तरफ से हरियाणा के दो युवक भी मौके पर पहुंच गये। इसी दौरान दोनों पक्षों मेें विवाद शुरू हो गया इसी दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से आये हरियाणा के युवकों ने पिस्तौल निकाल कर बघेल सिंह पर फायर कर दिया जिससे गोली लगकर वह वहीं पर गिर गया और हमलावरों ने वहीं खडे धर्मसिंह पर भी फायर झोंक दिया जिससे वह भी घायल हो गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर तीनों लोग स्कूटर पर बैठकर वहां से फरार हो गये। क्षेत्रवासियों ने दोनों घायलों को विकासनगर के लेहमन हास्पिटल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने बघेल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं धर्मसिंह को सीटी स्कैन व एमआरआई जांच के लिए हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया। घटना का पता चलते ही एसएसपी अजय सिंह, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ भास्कर लाल शाह व कोतवाल सूर्यभूषण नेगी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हमलावरों की तलाश में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!