देहरादून: पुलिस ने किरायदारों का सत्यापन नही कराने वाले मालिकों पर लगाया 23 लाख का जुर्माना

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। रविवार को देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर 11/08/2024 की प्रातः दून पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस द्वारा पीएसी को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी / ठेली वालों, स्क्रैप डीलर / कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 2375 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 232 मकान मालिकों के खिलाफ 83 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 23 लाख 20 हजार ₹ का जुर्माना किया गया। सत्यापन की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी

वही इस अभियान के मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 154 संदिग्ध व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई, साथ ही 75 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 26250/-₹ का जुर्माना वसूला गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!