देहरादून: सहसपुर विधायक ने चंद्रबनी वार्ड में किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। मंगलवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के चंद्रबनी वार्ड में ऑफिसर कॉलोनी की आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा किया गया। इस मार्ग का निर्माण मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है जिसकी लंबाई 1200 मीटर है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक ने अधिकारियों को सड़क की गुणवत्ता सही रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही विधायक ने लोक निर्माण विभाग एवं जल निगम विश्व बैंक शाखा के अधिकारियों को सामंजस्य बनाकर चोयला चंद्रमणि मुख्य मार्ग वर्ल्ड लाइव मार्ग पर पेयजल लिकेज को शीघ्र बनाकर पेयजल व सड़कों की व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद सुखबीर बुटोला, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी ओमवीर सिंह राघव, पूर्व प्रमुख विपिन कुमार, जल निगम के सहायक अभियंता जीत मणि बेलवाल, लोक निर्माण विभाग की जे ई अजय पाल, अनिल डाकाल, विशाल कुमार, मदन सिंह, मनोनीत राणा, दीपक मेहता, अशोक चौहान, विकास कश्यप, राधेश्याम कश्यप, प्रेम कुमार, प्रकाश धामी, साजन रावत, नरेश त्यागी आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!