देहरादून स्थित आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

320

देहरादून। राजधानी देहरादून के एक आश्रम से सनसनीखेज समाचार सामने आया है। जिसमें एक बालिका के साथ आश्रम में ही रहने वाले आरोपी ने दुष्कर्म किया है। नाबालिग से दुष्कर्म का यह मामला तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में सामने आया है। शहर कोतवाली पुलिस ने बाल वनिता आश्रम के प्रधान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आश्रम में निराश्रित और हर तरफ से ठुकराए बच्चे रहते हैं। इस समय आश्रम में करीब 50 बालक और बालिकाएं रह रही हैं आश्रम में बालक और बालिकाओं के अलग-अलग हास्टल हैं। लेकिन खाना दोनों का एक साथ ही होता है।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान बालक और बालिका के बीच नजदीकियां बढ़ गई और बालक ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया कुछ दिन पहले ही बालिका की तबीयत खराब हुई थी तो उसने इसकी शिकायत होस्टल वार्डन से की। बालिका से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि आश्रम में रहने वाले एक बालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। बालिका का मेडिकल करवाया जा रहा है। बालिका के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने की बाद ही हो सकेगी।