देहरादून : होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की छापेमारी, संचालक गिरफ्तार, होटल सीज

MS Malik
By
4 Min Read

देहरादून। पुलिस ने राजधानी देहरादून के एक होटल में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाने वाले होटल संचालक को गिरफ्तार करने के साथ ही एक पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया है, पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो होटल को अवैध गतिविधियां/ अनियमितता मिलने पर सीज कर दिया है।

एसएसपी देहरादून द्वारा जिले में अनैतिक व्यापार से संबंधित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को निर्देशित किया गया हैं। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के निर्देशन में AHTU देहरादून की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में मुखबिर तन्त्रो के माध्यम से पतारसी – सुराग रसी की जा रही थी। दिनांक 16 मार्च 2023 को विभिन्न सूचना माध्यम व मुखबिर खास के द्वारा कुछ होटलों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

प्राप्त सूचना के आधार पर गोपनीय जानकारी की गई तो हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला के संचालक द्वारा होटल में आने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस उपलब्ध कराये जाने की जानकारी मिली, बृहस्पतिवार को देर रात AHTU टीम ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को साथ लेकर होटल लीला पर दबिश दी तो होटल संचालक, एक महिला के साथ मिला, तथा मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह तलाकशुदा है और उस पर चार बच्चों की जिम्मेदारी होने व आर्थिक तंगी के कारण मजबूरी में जब होटल संचालक द्वारा उसे सेक्स सर्विस देने के बदले अच्छे पैसे देने की बात कही तो मजबूरी में उसके द्वारा हामी भर दी और काफी समय से होटल संचालक के बुलाने पर होटल में आए ग्राहकों को यह सर्विस दे रही थी, मौके से पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया तथा अनैतिक देह व्यापार के जुर्म में होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया तथा उक्त होटल को सील किया गया।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की होटल लीला के संचालक भरत सिंह द्वारा उक्त होटल लीज पर लिया गया था तथा फ्लाईओवर के नीचे होने के कारण ग्राहको की कमी रहती थी, इस कारण उसने होटल के कमरे अनैतिक देह व्यापार के लिए देने शुरू कर दिए। होटल में ग्राहक आने व उनके द्वारा सेक्स सर्विस की डिमांड करने पर संचालक द्वारा संपर्क में आई महिलाओं को बुलाकर ग्राहकों को सर्विस दी जाती थी, व ग्राहकों से पैसा लेकर उसका कुछ हिस्सा सर्विस देने वाली महिला को दिया जाता था।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1- भरत सिंह पुत्र स्वर्गीय हीरा सिंह निवासी ग्राम हरगांव पोस्ट ऑफिस व तहसील आदिबद्री जनपद चमोली हाल पता 4 विष्णु विहार निकट रेलवे क्रॉसिंग थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून , उम्र 46 वर्ष ( संचालक)
रेस्क्यू की गई महिला – 01, उम्र 34 वर्ष।

रेड एंड रेस्क्यू टीम
पुलिस टीम
1- उ0नि0 मनमोहन सिंह नेगी प्रभारी एएचटीयू देहरादून
2- म0उ0नि0 अनीता नेगी एएचटीयू
3- हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार एएचटीयू
4- कां0सहदेव त्यागी एएचटीयू
5- कांस्टेबल देवेंद्र सिंह एएचटीयू
6- मo कांo रैना एएचटीयू

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम
थानाध्यक्ष उ0नि0 लोकेन्द्र बहुगुणा
2.का0 हेमवती बहुगुणा
सहारनपुर रोड पर स्थित होटल किंगफिशर पर अवैध क्रियाकलापों की सूचना पर AHTU व कोतवाली पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक चेकिंग के दौरान होटल संचालक द्वारा होटल में अनियमितताएं बरते जाने पर संचालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उक्त होटल को बंद कराया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!