दो परीक्षाओं को एक ही दिन में कराने के सेवा चयनआयोग के फैसले से असमंजस में छात्र

MS Malik
By
2 Min Read

48 घन्टे के भीतर चयन आयोग का बेरोजगारों के साथ 2 बार मजाक

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नया परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इस कार्यक्रम के मुताबिक प्रवर्तन सिपाही एवं आबकारी सिपाही और कनिष्ठ अभियंता विद्युत यांत्रिकी की परीक्षाएं एक ही दिन 10 जनवरी को निर्धारित की गई हैं।

देवभूमि बेरोजगार मंच ने इसका विरोध किया है विरोध का कारण है कि यह दोनों परीक्षा एक ही दिन कराई जा रही हैं। कनिष्ठ अभियंता के कई परीक्षार्थियों ने आबकारी और प्रवर्तन सिपाही के फॉर्म भी भरे थे ऐसे में एक ही दिन परीक्षा होने से इन अभ्यर्थियों के सामने अब संकट की घड़ी खड़ी हो गई है कि आखिर वह किस परीक्षा की तैयारी करे

देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 48 घंटे के भीतर उत्तराखंड के बेरोजगारों के साथ दो बार मजाक किया है। पहला कृषि अधिकारी के परीक्षा से कुछ घंटे पहले 130 पद घटा दिए गए और अब दो परीक्षाओं को एक ही दिन में करा कर आयोग अपने काम को सिर्फ निपटाना चाहता है।

उन्होंने कहा कि उन अभ्यर्थियों का क्या होगा जिन्होंने दोनों परीक्षाओं के फॉर्म भरे थे और परीक्षा फीस भी जमा की है। ऐसे अभ्यर्थी अब संकट में है देवभूमि बेरोजगार मंच इसका कड़ा विरोध करता है और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से इस परीक्षा को अलग अलग करने की मांग करता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!