नशे में धुत्त युवक-युवतियों का सरेआम हंगामा, कार से कुचलने की कोशिश, देखें वीडियो

Astitva Times Desk
4 Min Read

 

रानीपोखरी थाना क्षेत्र के भोगपुर में बेहया युवक- युवतियों ने दिखाया संस्कारों का तांडव, सामने आया वीडियो दून की चिंताजनक कहानी कर रहा बयां

देहरादून। पैसे या जवानी के जोश में कुछ लोग देवभूमि की छवि को बट्टा लगाने से बिल्कुल बाज नही आ रहे हैं। जो वीडियो गुरुवार शाम को राजधानी देहरादून से सटे भोगपुर क्षेत्र से सामने आया है, वह सीधे सरकार और उसके तंत्र से सवाल करता दिख रहा है। आखिर नशे में धुत्त बदहवाश युवक- युवतियों की ये कैसी दबंगई है? खुलेआम ये कौन युवतियां हैं, जो भद्दी-भद्दी गलियां दे रही हैं? युवा एक दूसरे के क्यों खून के प्यासे क्यों दिख रहे हैं? आखिर क्या ऐसी नौबत आ गई कि इसी देश के युवा एक दूसरे पर पत्थरों की बौछार कर रहे हैं और क्यों कार से कुचलने की कोशिश कर रहे हैं? जो कुछ भी देश की भावी पीढ़ी के बीच राजधानी दून में गुरुवार को घटा, वह तंत्र से चीख- चीखकर सवाल कर रहा है।

देखें हंगामे का वीडियो

देखें वीडियो

इन सवालों के बीच जो घटनाक्रम हुआ, उसके कुछ अंश प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की जुबानी सामने आए हैं। जिसके अनुसार रानीपोखरी और रायपुर रोड क्षेत्र के बीच एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार सूर्यधार झील शीशा चौकी की ओर से तेज गति से भोगपुर की तरफ आ रही थी। ग्राम काटल शिव मंदिर के पास के पास स्कॉर्पियो दूसरी दिशा से आ रही एक स्विफ्ट कार को टक्कर मार देती है। बताया जा रहा है कि कार में भाजपा का झंडा लगा था और वह सुभाषनगर देहरादून निवासी किसी व्यक्ति की है। इसमें 02 युवक और 02 युवतियां सवार बताए गए।

बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद उपजी बहस के बीच स्कॉर्पियो सवार युवक नोटों की गड्डियां उछालते हुए रौब झाड़ने लगते हैं। उसी दौरान शीला चौकी की तरफ से हुंडई वरना कार में सवार युवक वहां से गुजरते हुए झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को अपने वाहन साइड में करने को कहते हैं। जिस पर स्कॉर्पियो सवार युवक -युवतियां उनसे भी उलझ पड़े। उन्होंने वरना सवार युवकों पर भी नोटों की गड्डियां उछाली।

आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवक-युवतियों ने वरना कार पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिसके बाद वरना सवार व्यक्तियों ने स्कॉर्पियो में सवार एक युवक की धुनाई कर दी। यही नहीं गुस्सा इतना अधिक था कि उसे कार से कुचलने वाले अंदाज में आगे की तरफ धकेल दिया। इसी दौरान एक युवती वरना सवार युवकों को भद्दी गालियां भी देती नजर आ रही हैं। खैर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी युवक-युवतियों को रानीपोखरी थाने ले आई।

जहां सभी की हेकड़ी और झूठा अभिभान न सिर्फ निकल गया, बल्कि एक दूसरे के साथ राजीनामा कर किसी तरह पिंड छुड़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने सभी वाहनों को सीज कर दिया है। भले की यह मामला निपट गया हो, मगर राजधानी दून में ऐसे कांड आए दिन सामने आ रहे हैं। भोलीभाली जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर यह युवक-युवतियां कौन हैं? कौन इनके अभिभावक हैं? …और कौन ऐसे युवाओं को शह या छूट दे रहे हैं? साथ ही सवाल यह भी है कि संस्कारों का ऐसा नंगा नाच दून की सड़कों पर कब तक चलता रहेगा?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!