निर्जला एकादशी के अवसर पर कांग्रेसियों ने लगाया छबील, प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा द्वारा निर्जला एकादशी के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुुख्यालय के सामने मीठे शरबत का वितरण किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा नें महानगर कांग्रेसजनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस पुनीत कार्य में शामिल होने का उन्हें मौका देकर उन्होंने पुण्य का भागी बनने का अवसर दिया है।

इस दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने कहा की गर्मी में पानी की सेवा से बड़ा कोई पर्व नहीं होता है। निर्जला एकादशी का इसमें विशेष महत्व माना गया है। इस दिन की सेवा करना सबसे पुनीत माना गया है।

एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना को समर्पित होता है. इस दिन जल कलश, गाय का दान बहुत पुण्य देने वाला माना गया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश प्रवक्ता दीप बोहरा, नागेश रतूड़ी, प्रियांश छाबड़ा, राजेश कुमार, नवीन जोशी, डॉ0 विजेन्द्र पाल, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, अमरजीत सिंह, हरवेन्द्र सिंह रतन, भरत शर्मा, संदीप चमोली, नवनीत कुकरेती, आयुष सेमवाल, अमन कुमार, रॉबिन त्यागी, विनित प्रसाद भटट, सुनित राठौर, राजकुमार जयसवाल, अभय आदी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!