पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, कैप्टन की कुर्सी पर हो सकता है फैसला

MS Malik
By
2 Min Read

कैप्टन विरोधी गुट के 40 विधायकों ने बैठक बुलाने की थी मांग, अजय माकन एवं हरीश चौधरी बतौर पर्यवेक्षक रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली। कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस में चल रही रार से सख्ती से निपटने का फैसला कर लिया है। कांग्रेस आलाकमान ने 40 विधायकाें की पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग को स्‍वीकार कर पंजाब कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शाम पांच बजे बुलाई है। बैठक में दो पर्यवेक्षक अजय माकन और हरीश राय चौधरी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सियासी गलियारों में इसको लेकर कयासबाजी लगाई जा रही है कि कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कुर्सी कायम रहेगी या कांग्रेस नया मुख्‍यमंत्री बनाएगी।

पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर जानकारी दी कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज शाम पांच बजे पंजाब के कांग्रेस विधायक दल की चंडीगढ में बैठक होगी। सिद्धू ने इस संबंध में पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत के ट्वीट को भी रिट्वीट किया है।

हरीश रावत ने अपने ट्वीट में कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को पंजाब के काफी संख्‍या में कांग्रेस विधायकों का पत्र मिला। इसमें कांग्रेस विधायक दल की तुरंत बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया था। इसके बाद कांग्रेस विधायक दल की 18‍ सितंबर को शाम पांच बजे हाेगी।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ 40 विधायकों की ओर से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र के बाद कांग्रेस के विधायक दल की मीटिंग शनिवार को शाम पांच बजे बुलाने के बारे ट्वीट हरीश रावत ने देर रात करीब पौने 12 बजे किया। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद रावत ने देर रात यह जानकारी दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन और हरीश राय चौधरी पर्यवेक्षक के रूप में इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!