पानी के तेज बहाव में बह गए दो बालक, एक का शव बरामद, दूसरे का सफल रेस्क्यू

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण उफ़ान पर आए नाले में बच्चों के बहने की सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाला, जबकि दूसरे बालक का शव बरामद

देहरादून। राजधानी देहरादून में दो अलग-अलग घटनाओं में दो किशोर पानी में बह गए। जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक बालक का सफल रेस्क्यू कर उसकी जान बचा ली। वहीं दूसरी घटना में बह गए बच्चे का शव बरामद हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम के माध्यम से दो बच्चों के शांति विहार नाले में बहने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस बल तत्काल आपदा नियंत्रण उपकरणों सहित मौके पर पहुँचा।

मौके पर पहुँचकर पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से तत्काल शांति विहार नाले में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए एक बालक जिसका नाम आहिल पुत्र साहिद निवासी सपेरा बस्ती थाना रायपुर देहरादून (उम्र 10 वर्ष) को उफनते नाले से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है, जिसकी स्थिति सामान्य है।

दूसरी घटना में बहे एक अन्य बालक सलमान पुत्र टिंकू अंसारी (उम्र 12 वर्ष) निवासी जैन प्लॉट वाणी विहार थाना रायपुर देहरादून की पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश की गई, जिसका शव दून यूनिवर्सिटी रोड मोथरोवाला ( थाना नेहरू कालोनी) से बरामद किया गया है। शव को 108 के माध्यम से मोर्चरी कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया है, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!