पुलिस विभाग में फेरबदल, 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षको के तबादले

2

 

देहरादून। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से देहरादून पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल ने 30 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) और उप निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेशों के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख अंकित थानों और इकाइयों में तैनात किया गया है। पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल थानों में कार्यक्षमता बढ़ाने, बेहतर समन्वय स्थापित करने और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

जिन अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं –
निरीक्षक नरेश राठौर – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर
निरीक्षक नरेन्द्र गहलावत – पुलिस लाइन से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ
उ0नि0 कुन्दन राम – थाना प्रेमनगर से प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ
उ0नि0 संजीत कुमार – नेहरू कॉलोनी से थानाध्यक्ष रायपुर
उ0नि0 मनोज नौटियाल – पुलिस लाइन से नेहरू कॉलोनी
उ0नि0 प्रवीण सैनी – थाना ऋषिकेश से चौकी प्रभारी कुठालगेट (राजपुर)
उ0नि0 पंकज कुमार – पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी धर्मावाला (सहसपुर)
उ0नि0 अर्जुन गुसाईं – आईटी पार्क चौकी राजपुर से चौकी बाजार विकासनगर
उ0नि0 जगदम्बा प्रसाद – कोतवाली नगर से थाना रायवाला
म0उ0नि0 मीना – कोतवाली नगर से एसआईएस शाखा
उ0नि0 दलदीप सिंह – पटेलनगर से थाना रानीपोखरी
उ0नि0 कैलाश चन्द – पटेलनगर से थाना रायपुर
उ0नि0 महावीर सिंह सजवान – पटेलनगर से थाना राजपुर
उ0नि0 गिरीश चन्द्र बडोनी को थाना विकासनगर भेजा गया है।
उ0नि0 बलवीर सिंह रावत – राजपुर से थाना पटेलनगर
म0उ0नि0 मालिनी – प्रेमनगर से थाना कालसी
उ0नि0 राजकुमार – ऋषिकेश से थाना प्रेमनगर
उ0नि0 कुशल सिंह रावत – रायवाला से कोतवाली नगर
उ0नि0 विक्रम सिंह नेगी – रानीपोखरी से थाना पटेलनगर
उ0नि0 नौशाद अंसारी – विकासनगर से थाना रायवाला
म0उ0नि0 हेमा पंत – कालसी से थाना प्रेमनगर
उ0नि0 मनोज रावत – पुलिस लाइन से थाना ऋषिकेश
उ0नि0 जगमोहन सिंह – पुलिस लाइन से थाना ऋषिकेश
उ0नि0 देवेन्द्र कुमार गुप्ता – पुलिस लाइन से प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स
म0उ0नि0 प्रेरणा चौधरी – एएनटीएफ से थाना रायपुर
उ0नि0 बलदेव सिंह – एसआईएस शाखा से थाना पटेलनगर
म0उ0नि0 भागीरथी – एसआईएस शाखा से कोतवाली नगर
उ0नि0 विवेक राठी – चौकी प्रभारी धर्मावाला सहसपुर से चौकी प्रभारी आईडीपीएल ऋषिकेश
उ0नि0 मयंक त्यागी – चौकी बाजार विकासनगर से थाना क्लेमेंटटाउन
म0उ0नि0 ज्योति – थाना रानीपोखरी से थाना रायवाला

समय-समय पर किए जाने वाले ऐसे प्रशासनिक बदलाव से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा आती है और थानों की कार्यक्षमता में सुधार होता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे शीघ्र ही अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।