रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या पर शोक, कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून के जोहड़ी क्षेत्र में सोमवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले तुलाज अपार्टमेंट निवासी रिटायर्ड ब्रिगेडियर की सीने में गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई थी। यह घटना शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

बुधवार को इस घटना पर शोक व्यक्त करने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह मंगलवार को दिवंगत ब्रिगेडियर जोशी के आवास पहुंचे। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रीतम सिंह ने इस घटना को लेकर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि राजधानी में इस तरह की दिनदहाड़े गोलीबारी बेहद चिंताजनक है। उनका कहना था कि जब आम नागरिक सुबह टहलने भी सुरक्षित नहीं हैं तो यह सरकार की कानून-व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है।उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और शासन-प्रशासन पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं और जनता में भय का माहौल पैदा कर रही हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। साथ ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और राजधानी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की।

इस अवसर पर पूर्व देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, मसूरी से पूर्व प्रत्याशी गोदावरी थापली, मालसी वार्ड के पार्षद सुमेन्द्र बोरा, पार्षद सागर लामा, प्रशांत खंडूरी, मनीष गोनियाल, शुभम खरोला, नीरज पाल, रूपेश कुमार और संदीप कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!