पूर्व फौजी ने पहले पत्नी और फिर खुद को गोली मारकर जीवन लीला की समाप्त

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। थाना रानीपोखरी क्षेत्र के रखवाल गांव में पूर्व फौजी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार कर जीवन लीला समाप्त कर ली। गुरूवार सुबह ग्राम चौकीदार कुंदन सिंह रावत निवासी रखवाल गांव भोगपुर ने थाना रानीपोखरी पर सूचना दी कि रखवाला गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व खुद को गोली मार दी है। इस सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष रानीपोखरी मय फोर्स के मौके पर पहुँचे।

घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश भी मौके पर पहुंचे। मौके पर जानकारी की गई तो पता चला कि मृतक पूर्व फौजी विरजी कृषाली पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कृषाली उम्र 58 वर्ष निवासी रखवाल गांव भोगपुर थाना रानीपोखरी द्वारा अपनी खुद की लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी कुसुम कृषाली उम्र 55 वर्ष व खुद को गोली मार दी है, दोनों की मौके पर ही घर के आंगन में मृत्यु हो गयी है। घर पर मृतक की बहू मौजूद थी, जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया कि मैं घर के अंदर ही मौजूद थी पर इस बात की मुझे कोई जानकारी नहीं हो पाई कि यह घटना कैसे हुई है।

मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुला कर जांच की गई तो पाया कि मृतक कुसुम कृषाली के गले एवं पेट के पास गोलियां लगी हैं तथा मृतक विरजी कृषाली के माथे पर गोली लगी है, मौके पर लाइसेंसी बंदूक खोखे बरामद किए गए, जिसमें 02 खोखे मौके पर पड़े मिले तथा एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बंदूक के अंदर मौजूद मिला, जिससे स्पष्ट है कि मृतक द्वारा पहले अपनी पत्नी को दो गोली मारी तथा फिर अपने आप को एक गोली मारी गई। जिस कारण एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बंदूक के अंदर मौजूद मिला। आत्महत्या करने के कारणों के संबंध में जांच जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!