पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र की कार्यकर्ताओं संग मुलाकात, लोहड़ी एवं मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

देहरादून। मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजधानी देहरादून में अपने पुराने कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका हालचाल जाना और आत्मीय संवाद किया। यह कार्यक्रम रायपुर सोडा सरोली स्थित माउंट व्यू फार्म्स (Mount View Farms) में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन युवा भाजपा नेता अवनीश कोठारी (जोंटी भाई) जय थपलियाल एवं गणेश शिमलाना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुष्पगुच्छ एवं तालियों के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे आयोजन में उत्साह, अपनत्व और संगठनात्मक एकता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की, उनके सुख-दुख, अनुभवों एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि संगठन की असली ताकत कार्यकर्ता ही होते हैं और उनका सम्मान व विश्वास ही किसी भी जननेता की सबसे बड़ी पूंजी है।

कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहचान उनकी ऊँची सोच और जमीनी जुड़ाव से है। वे कभी कार्यकर्ता के कंधे पर बैठकर आकाश निहारने वाले नेता नहीं रहे, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होकर उनके सुख-दुख को समझने वाले नेता हैं। यही गुण उन्हें सबसे अलग और विशिष्ट बनाता है तथा उन्हें सच्चे अर्थों में “त्रिवेंद्र” बनाता है।

कार्यकर्ताओं ने वर्ष 1989 से लेकर अभी तक उनके सार्वजनिक जीवन में सत्यनिष्ठा, कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण को नजदीक से देखने का अनुभव साझा किया। सभी ने उनके दीर्घ राजनीतिक जीवन, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में आयोजनकर्ताओं जय थपलियाल, गणेश शिमलाना एवं अवनीश कोठारी जोंटी को इस सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। यह आयोजन न केवल एक राजनीतिक मुलाकात रहा, बल्कि संगठन और नेतृत्व के बीच गहरे विश्वास एवं आत्मीय संबंधों का जीवंत उदाहरण भी बना।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान, पूर्व दायित्वधारी राजकुमार पुरोहित, पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी शमशेर सिंह पुंडीर, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा, पूर्व अध्यक्ष मंडी समिति देहरादून राजेश शर्मा, भाजपा नेता अनुज कौशल, लाडपुर क्षेत्र पार्षद दिनेश केमवाल, पार्षद विवेक कोठारी, पूर्व प्रधान मनुज गोदियाल, पार्टी के महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पूर्व प्रधान दीपक फरासी, इतवार सिंह रमोला, पूर्व बीडीसी धीरज थापा, हरेंद्र सिंह रावत, राकेश उनियाल, धर्मेन्द्र सिंह रावत, शेखर समेत सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!