फिर चढा़ यूपी का राजनीतिक तापमान, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह की आज राज्यपाल से मुलाका़त

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। यूपी में सियासी अटकलों के बीच रविवार को राजनीति हलचल तेज रहेगी। योगी मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचे। देर शाम उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ बैठक की। आज वह दिन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से मुलाकात करेंगे। हालांकि,भाजपा नेता राधा मोहन सिंह की राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष से होने वाली मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बता रहे हैं।

अभी पिछले सप्ताह भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने तीन दिन का लखनऊ दौरा किया था। इस दौरान वे दोनों उप मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ अलग-अलग मिले थे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ उन्होंने बंद  कमरे में लगभग आधे घंटे तक बात की। इसके बाद डॉक्टर दिनेश शर्मा के मुलाकात हुई और फिर एक-एक करके सीनियर मंत्रियों से मिले। तभी से कयासों का दौर जारी है, हालांकि लखनऊ से जाने से पहले बीएल संतोष ने ट्वीट कर योगी सरकार के कामकाज की तारीफ की थी। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!