बजरंग दल नेता की गला काटकर हत्या, पांच के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

देहरादून। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बजरंग दल नेता की गला काटकर हत्या करने का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घर में ही लाश को दबाने के लिए कमरे में पांच फीट गहरा गड्डा मिला है। पुलिस ने सौतेले भाई को गिरफ्तार किया है। पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जिला बजरंग दल गोरक्षा प्रमुख सतेंद्र उर्फ मोंटी बजरंगी (30) की गला काटकर हत्या कर दी गई। शव को दबाने के लिए कमरे में पांच फीट गहरा गड्डा भी मिला है। मृतक के मामा भागेंद्र ने पिता बलराज, सौतेली मां मधुबाला, सौतेले भाई मानव उर्फ बंटू, सौतेली बहन शालू और बहनोई अनुज को नामजद किया है। पुलिस ने बंटू को गिरफ्तार कर लिया है। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर में सतेंद्र उर्फ मोंटी के घर सोमवार की सुबह दूधिया पहुंचा। जहां मोंटी की सौतेली मां मधुबाला अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिली। दूधिया ने घर में झांक कर देखा तो एक कमरे में मोंटी का शव चारपाई पर पड़ा दिखा। रक्त रंजित शव चादर से ढंका था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!