बावड़ी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, नगदी और सामान के साथ अभियुक्त गिरफ़्तार

MS Malik
By
3 Min Read

 

देहरादून। राजधानी देहरादून की थाना राजपुर पुलिस ने बावड़ी मंदिर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी हुए सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के मुताबिक आशीष भट्ट निवासी ओल्ड राजपुर थाना राजपुर देहरादून ने10 दिसंबर को थाना राजपुर पर तहरीर देते हुए बताया था कि अज्ञात चोर द्वारा ओल्ड मसूरी रोड स्थित बावड़ी मंदिर के दान पात्र व बगल में स्वामी जी के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे नगदी व सामान चुरा लिया गया है। शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर मु0 अ0 सं0 270/24 अंतर्गत धारा 305(d) BNS बनाम अज्ञात मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा दिये गये निर्देशो पर थाना स्तर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी, पर अभियुक्त के संबंध में कोई खास जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए मैनुअली पुलिसिंग के जरिए घटना में शामिल अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा दिनांक 06/02/25 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त गोली थापा को चोरी किए गए सामान व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ का विवरण
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिये चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अपराध में कई बार जेल जा चुका है। घटना से पूर्व अभियुक्त द्वारा ओल्ड मसूरी रोड स्थित बावड़ी मंदिर की रैकी की थी, फिर मौका देखकर मंदिर व उसके बगल के कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखे नगदी व अन्य सामान को चोरी कर लिया था। चोरी किये गये समान को अभियुक्त ने आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे स्थित अपनी अस्थाई झोपड़ी में कुछ दिन छुपा कर रखा, तत्पश्चात वह उपरोक्त सामान को बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।

नाम पता अभियुक्त
गोली थापा पुत्र प्रवेश थापा निवासी ग्राम डाक गेरेई, पोस्ट धरेनी, नेपाल हाल निवासी- आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे, उम्र 20 वर्ष।

*बरामदगीः-*
1-तांबे की घंटी-02
2-तांबे के लोटे-03
3-स्टील की प्लेट-02
4-वायर कटर-01
5-ताले-03
6-पिठाई के डब्बे-02
7-स्टील की कटोरी-02
8-चांदी के नाग नागिन की जोड़ी-02
9- ₹ 300 व 05 व 10 रुपए के कई सिक्के।

*पुलिस टीमः-*
1- उ०नि० बलवीर सिंह
2- कां० नीरज
3- कां० अरविंद

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!