भाजपा अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष की कोरोना से मौत

338

अस्तित्व टाइम्स

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष और गोंडा से 3 बार सांसद रहे सत्यदेव सिंह का कोरोना से निधन हो गया है।
सत्यदेव सिंह के परिवार के लिए दिसम्बर का महीना बहुत बुरा साबित हो रहा है। 12 दिन पहले पूर्व सांसद की पत्नी की भी कोरोना से मृत्यु हुई थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित भाजपा के कई नेताओं ने अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है।