भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने मसूरी के ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर संपर्क मांगे वोट

MS Malik
By
2 Min Read

देहरादून। मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी द्वारा मसूरी के कपलानी, सुवाखोली, बुरांसखंडा, भैंकलीखाला, क्यारा, सेरकी, बांडावाली, सेरागांव तथा पेसिफिक गोल्फ अपार्टमेंट्स में घर-घर जाकर तथा छोटी – छोटी मोहल्ला सभाओं के माध्यम से अपने पक्ष में अधिक से अधिक वोटिंग के लिए अपील कर रहे हैं।

मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी द्वारा आज सुबह से देर शाम तक डोर-टू-डोर सम्पर्क अभियान तथा मोहल्ला बैठकों के माध्यम से गांव - गांव जन सम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक वोटिंग करने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि इस समूचे क्षेत्र की समस्याओं का मैंने हमेशा प्राथमिकता पर निस्तारण किया है। पूर्ववर्ती सरकारों तथा जन नेताओं द्वारा, मसूरी के ग्रामीण क्षेत्रों की कोई सुध नहीं ली गई थी। मैंने मसूरी विधायक बनने के बाद लगातार इस क्षेत्र में शिक्षा स्वास्थ्य तथा विशेष कर संपर्क मार्गों को विकसित करने के लिए दिन रात काम किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मसूरी की जनता का साथ मुझे मिलेगा और मसूरी में फिर से कमल खिलेगा।

 उन्होंने कहा कि मोदी-धामी सरकार को मिल रहे जनता के समर्थन से साफ़ है कि आएगी तो भाजपा ही। यह भी कहा कि जिस प्रकार से सभाओं में जनता का समर्थन देखकर साफ़ है  कि भाजपा में न केवल लोगों का अटूट विश्वास है, बल्कि विकास की अपेक्षा भी सिर्फ भाजपा से ही है। मिल रहे जनसमर्थन से स्पष्ट है कि भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

 इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, अमरदेव भट्ट, मोहन सिंह, राम सिंह, ब्रह्मदत्त जोशी, राजू भट्ट, दयाल जवाड़ी, नरेन्द्र रावत, जगदीश पयाल, सुंदर सिंह पयाल, रमेश नौटियाल, नरेश नौटियाल, समीर पुंडीर, प्रमोद रावत, संजय राणा, नारायण सिंह राणा, बालम सिंह, रमेंद्र सिंह रावत, अरविंद तोपवाल आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!