भाजपा प्रत्याशी सौरव थपलियाल के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

MS Malik
By
4 Min Read

अस्तित्व टाइम्स

देहरादून। देहरादून नगर निगम के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सौरव थपलियाल के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पार्टी के महानगर कार्यालय पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, महानगर चुनाव प्रभारी कुलदीप कुमार एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ द्वारा सामूहिक रूप से भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय को मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के चुनाव कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा बड़ी संख्या मे उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपनी कार्यपद्धति के अनुसार चुनावी रणभूमि में उतरने से पहले विधिवत पूजा अर्चना कर शुरुआत की जाती है आज इस कार्यालय का उद्घाटन होते ही भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता महानगर की सम्मानित जनता में मेयर के प्रत्याशी सौरभ थपलियाल और महानगर देहरादून के 100 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम को लेकर जाएगा और उनसे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों एवं केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से वोट की अपील करेगा।
मुझे लगता है कि केंद्र में मोदी जी की सरकार व राज्य में पुष्कर सिंह धामी की सरकार के द्वारा उत्तराखंड विकास के लिए अनेकों अनेक कार्य किए गए हैं जिसे महानगर देहरादून ही नहीं अपितु पूरा उत्तराखंड की जनता आज भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जाता रही है और आने वाले चुनाव में भी अपना अमूल्य वोट देकर भाजपा के पक्ष में जीत दर्ज कराएगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी जी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने एक सरल स्वभाव के व्यक्ति और संगठननिष्ठ को अपना प्रत्याशी बनाकर महानगर देहरादून में भेजा है और हम सब का कर्तव्य है कि संगठन के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए देहरादून नगर निगम के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को अधिक से अधिक वोटो से विजय बनाएं हमारे राज्य सरकार लगातार उत्तराखंड और महानगर देहरादून में कई कार्यो के माध्यम से निरंतर विकास में लगी है पिछले कार्यकाल में भी महानगर देहरादून में कई कार्य किए गए हैं।

विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, श्रीमती सविता कपूर ने भी सौरभ थपलियाल जी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सभी विधानसभाएं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के दम पर हैं और आज भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और महानगर की जनता देहरादून नगर निगम में भाजपा मेयर के प्रत्याशी को पुनः नगर निगम में अधिक से अधिक मतों से जीतकर सौरभ थपलियाल जी को मेयर पद पर सुशोभित करेगी।

कार्यक्रम में प्रकाश सुमन ध्यानी, श्याम अग्रवाल, नेहा जोशी, बलजीत सोनी, रविंद्र कटारिया, भगवत प्रसाद मकवाना, विजेंद्र थपलियाल, राजेंद्र ढिल्लो, सुनील शर्मा, बबीता सहोत्रा, संतोष सेमवाल, संदीप मुखर्जी, राजेश कंबोज, देवेंद्र पाल मोंटी, संकेत नौटियाल, मोहित शर्मा, विनोद शर्मा, आशीष शर्मा, प्रदीप कुमार अक्षत जैन, विपिन खंडूरी, शाकुल उनियाल श्याम सुंदर सूरज बलदेव नेगी, संदीप, सुमित पांडे, पंकज शर्मा, राहुल लारा, प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, अंजू बिष्ट, अजय शर्मा, जगदीश बद्री, राजेश बडोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!