भारत को हराकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1/0 से आगे

MS Malik
By
1 Min Read

खालिद मलिक
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे इंटरनेशनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाए। जिसमें एरोन फिंच ने 114 रन स्टीव स्मिथ ने 105 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट झटके। जवाब में भारत 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 308 रन ही बना सका। भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने 90 तथा शिखर धवन ने 74 रनों की पारी खेली। एडम जांपा ने चार जबकि जोश हेजलवुड ने आस्ट्रेलिया की ओर से 3 विकेट अपने नाम किए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!