भारी बारिश के अलर्ट के चलते इस जिले में आज स्कूलों की छुट्टी घोषित

Astitva Times Desk
1 Min Read

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 04 जुलाई, 2025 समय सायं 18:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05.07.2025 को जनपद में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा / गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। तद्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 05.07.2025 को जनपद अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः मौसम विभाग द्वारा चेतावनी के दृष्टिगत दिनांक 05.07.2025 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा-1 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षाधिकारी, बागेश्वर तद्‌नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!