राजधानी में दोस्त ने ही कर दी अपने साथी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Astitva Times Desk
3 Min Read

 

लूडो खेलने को लेकर दोनों के बीच हुआ था झगड़ा, जिसके बाद आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

देहरादून। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड क्षेत्र में दो दोस्तो के बीच शुरू हुए मामूली विवाद मे एक राज मिस्त्री ने ठेली लगाने वाले अपने दोस्त के सिर मे हथौड़ा मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने उसे तब हथौड़ा मारा जब वह उसे ही उपचार के लिए स्कूटर पर बैठाकर उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहा था। हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपित को डालनवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना डालनवाला पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि परेड ग्राउण्ड के पास एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के सिर पर हथौड़े से वार कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घटना को अंजाम देने वाले आरोपित शिवरन साहनी निवासी ग्राम हरतौली थाना पानापुर ब्लाक छबरा विहार को हिरासत में लिया। साथ ही हमले में घायल संतोष साहु पुत्र पामेश्वर साहु हाल निवासी ओल्ड डालनवाला गुरूद्वारा रोड करनपुर (मूल निवासी ग्राम गिरी थाना पिचाक जिला हजारीबाग झारखंड) को उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के भाई राहुल साहू द्वारा पुलिस को दी तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में हत्यारोपित शिवरन ने बताया कि मृतक संतोष साहु और वह दोस्त थे। घटना से पूर्व लूडो खेलने को लेकर दून क्लब के पास उसका संतोष से विवाद हो गया और दोनो के बीच हाथापाई होने लगी। जिसमें संतोष के भाई ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

बीच-बचाव के दौरान संतोष के भाई के कड़े से उसके चेहरे पर हल्की चोट आई। जिस पर संतोष उसे अपनी स्कूटी पर बैठाकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगा। थोड़ी ही दूर जाने पर उसने अपने पास रखे हथौड़े से संतोष के सिर पर जोरदार प्रहार किया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचाए जाने तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारोपित शिवरन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!