महापौर सुनील उनियाल गामा की माता जी का निधन

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। नगर निगम के महापौर सुनील उनियाल गामा की मां प्रेमा देवी का बुधवार को निधन हो गया। वह 87 साल की थी। बताया जा रहा है कि बुधवार को उन्हे पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। जिसपर परिजन उन्हें जोगीवाला स्थित अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें नही बचाया जा सका। जिसके बाद उनके शव को अस्पताल से वापस फालतू लाइन स्थित आवास पर लाया गया। प्रेमा देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह को हरिद्वार में होगा।

उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ दर्शन कुमार शर्मा, मंडी समिति अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी महेंद्र प्रताप सिंह नेगी गुरुजी, पार्षद सुखबीर बुटोला, पार्षद कमल थापा, डॉ विजेंद्र पाल सिंह, पार्षद बिजेन्द्र सिंह रावत,पार्षद संजय नौटियाल, इलियास अंसारी, कांग्रेस नेता प्रभुलाल बहुगुणा, श्रीमती हेमा पुरोहित, पार्षद रमेश कुमार मंगू, भाजपा नेता अनुज कौशल, मनुज गोदियाल, मनोज कुकरेती सहित तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने महापौर की माताजी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!