मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने के लिए भाजपा ने तैयार की खास योजना

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। भाजपा मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने के लिए खास रणनीति पर काम कर रही है। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने मुस्लिम समुदाय के हर वर्ग से जुड़ने के लिए पांच लाख नए मुस्लिम सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. ट्रिपल तलाक लाभार्थी महिलाओं के साथ-साथ प्रोफेशनल्स और धार्मिक नेता और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सदस्यता अभियान से जोड़ा जाएगा. जिसके लिए बीजेपी ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है

यूपी में अल्पसंख्यकों के बीच पैठ बनाने के लिए भाजपा ने मुस्लिम प्रोफेशनल्स और ट्रिपल तलाक पीड़ितों को जोड़ने के लिए खास योजना बनाई है. इससे पहले 2019 के लोकसभा और 2022 के विधानसभा चुनावों में मुस्लिम महिलाओं के वोटों का फायदा मिला था, लेकिन 2024 में नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. इस बार भाजपा ने सदस्यता अभियान में मुस्लिमों, खास तौर पर ट्रिपल तलाक पीड़ितों और मुस्लिम प्रोफेशनल्स को खास तरीके से जोड़ने का फैसला किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!