यूपी में 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले, लोकेश एम बने मंडलायुक्त सहारनपुर

MS Malik
By
1 Min Read

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार ले लिया गया है। कानपुर के नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश सरकार ने गोरखपुर अलीगढ़ व मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी तथा सहारनपुर के मंडलायुक्त को बदल दिया है। अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति से लौटे लोकेश एम को सहारनपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। सहारनपुर के मंडलायुक्त एबी राजामौली को खाद्य आयुक्त बनाया गया है। खाद्य आयुक्त मनीष चौहान को सचिव औद्योगिक विकास के पद पर तैनाती दी गई है। गोरखपुर के जिलाधिकरी के. विजयेंद्र पांडियन को अंतरराज्यीय प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। महानिदेशक स्कूली शिक्षा विजय किरण आनंद को गोरखपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को अलीगढ़ का व अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को मुजफ्फरनगर का डीएम बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!