राजधानी में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Astitva Times Desk
2 Min Read

 

जिस टैक्सी में बैठकर दिल्ली से देहरादून पहुंची थी महिला, उसी के ड्राइवर को बातों में फंसाकर कर ली शादी

देहरादून। राजधानी देहरादून में अवैध रूप से रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं को नियम अनुसार डिपोर्ट किया जाएगा। दून पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रो में लगातार चेकिंग अभियान सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

कोतवाली पटेलनगर पुलिस एवं LIU की संयुक्त टीम द्वारा चलाये गए चैकिंग अभियान के दौरान संस्कृति लोक कॉलोनी पटेल नगर क्षेत्र में दो संदिंग्ध महिलाएं मिली, जिनसे गहनता से पूछताछ करने तथा तलाशी लेने पर दोनो महिलाओं का बाग्लादेश की नागरिक होना प्रकाश में आया। दोनो महिलाओ द्वारा अवैध रूप से बार्डर पार कर भारतीय सीमा में अवैध रूप से घुसपैठ करना स्वीकार किया गया। दोनो महिलाओं के फ़ोन से उनके बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किया गया, जिसके आधार पर दोनो अवैध बाग्लादेशी महिलाओं को नियमानुसार बाग्लादेश डिपोर्ट किये जाने के सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान दोनों महिलाओं ने बताया कि वह दोनों अलग अलग समय पर सीमा पार कर अवैध रूप से भारत में आयी थी, जहां अलग-अलग स्थान पर रहने के बाद वे दोनों एक- दूसरे से दिल्ली में मिली, जहाँ से दोनों एक साथ देहरादून आयी। स्वाति द्वारा भारतीय नागरिक धर्मवीर से विवाह किया, जो टैक्सी चालक है तथा उसी की टैक्सी से दोनों दिल्ली से देहरादून आयी थी, स्वाति ने भारत मे रहने के लिए धर्मवीर को अपनी बातों में फंसा कर उससे विवाह कर लिया, जिससे उसकी एक 01 साल की पुत्री है। दूसरी महिला शिवली ने भारत में रहने के लिए सहारनपुर में कारपेंटर का काम करने वाले सलमान से विवाह किया था, जिसे उसने मॉल में मुलाकात के दौरान खुद के मॉल में ही काम करने की बात बताकर शादी के लिए मनाया था, अभियुक्ता का एक 10 माह का बेटा भी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!