राजधानी में मेडिकल स्टोरों पर पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, अनिमियत्ता मिलने पर पांच दर्जन मेडिकल बंद

MS Malik
By
3 Min Read

नशे के विरुद्ध अभियान में दून पुलिस की कार्यवाही
देहरादून के मेडिकल स्टोर्स पर चलाया गया आकस्मिक चेकिंग अभियान
मेडिकल स्टोर्स संचालकों के वैध लाइसेंस, डिग्री आदि किए गए चेक
कुल 427 मेडिकल स्टोर चेक किए गए, 60 मेडिकल स्टोर बिना संचालक व बिना फार्मासिस्ट के संचालित होने पर संबंधित से बंद कराया गया
बिना किसी वैध डिग्री के दवाइयां बेचने वाले मेडिकल स्टोर्स को संचालकों द्वारा ही कराया गया बंद
गलत तरीके से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर के विरुद्ध कार्यवाही हेतु रिपोर्ट संबंधित विभाग को प्रेषित की जाएगी
बिना वैध लाइसेंस/डिग्री के नवयुवकों को नशीली दवाएं बेचे जाने की एसएसपी देहरादून को मिल रही थी शिकायतें

देहरादून। नशे के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने राजधानी के लगभग 500 मेडिकल स्टरों पर छापे मारे।
पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 60 मेडिकल स्टोर ऐसे पकड़े जो बिना संचालक या वैध लाइसेंस के बिना चलाए जा रहे थे। पुलिस ने ऐसे सभी मेडिकल स्टोरों को तुरंत बंद करा दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों की आकस्मिक चेकिंग में हेतु पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित मेडिकल स्टोरों की आकस्मिक चेकिंग के कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा सभी मेडिकल स्टोर संचालकों के वैध लाइसेंस तथा फार्मासिस्ट आदि की डिग्री चेक की गई। पुलिस द्वारा सभी मेडिकल स्टोर्स संचालकों को किसी भी प्रकार की नशीली दवाइयां विक्रय न करने तथा बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी नाबालिक अथवा नवयुवक को कोई भी दवाइयां उपलब्ध न करने की हिदायत दी गई।

चेकिंग के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स में अनियमितताएं पाई गई, जिसमें डिग्री धारक फार्मासिस्ट द्वारा दवाइयां न बेचा जाना पाया गया, जिस पर पुलिस द्वारा उक्त मेडिकल स्टोरों को बंद कराया गया, उक्त संबंध में अलग से रिपोर्ट ड्रग कंट्रोलर को प्रेषित की जा रही है।

‘ कुछ मेडिकल स्टोर्स द्वारा नवयुवकों को नशीली दवाएं बेचे जाने की सूचनायें प्राप्त हो रही है, पुलिस चेकिंग के दौरान जिन मेडिकल स्टोर्स में अनियमितताएं पाई गई हैं, उन्हें बंद कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट ड्रग कंट्रोलर को भेजी जा रही है’
अजय सिंह, एसएसपी देहरादून।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!