राजस्थान उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, 10 दिन पहले सरकार में मंत्री बने सुरेन्द्र को कांग्रेस प्रत्याशी ने हराया

MS Malik
By
2 Min Read

राजस्थान विधानसभा की एक सीट पर हुए उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा को करारा झटका लगा है। जहां कांग्रेस प्रत्याशी रूपेंद्र कुमार ने 10 दिन पहले मंत्री बने भाजपा के सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को शिकस्त दी है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी जीत गए हैं.

नई दिल्ली। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा को बड़ा झटका लगा है. यहां से पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी चुनाव हार गए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा इस उपचुनाव से पहले ही टीटी को भजन लाल कैबिनेट में मंत्री बना चुकी थी. इसलिए इस चुनाव में बीजेपी का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ था. कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कूनर ने बीजेपी के सुरेंद्र पाल टीटी को हरा दिया है।

बता दें कि पिछले महीने चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस उम्मीदवार और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कूनर के निधन के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था. उसके बाद उपचुनाव की घोषणा हुई थी. कांग्रेस ने कूनर के बेटे रूपिंदर सिंह को इस सीट से मैदान में उतारा था. बता दें कि सुरेंद्र पाल टीटी ने आज से ठीक 10 दिन पहले 30 दिसंबर को मंत्री पद की शपथ ली थी. तब सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को भजनलाल सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था. उन्होंने जयपुर स्थित राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। मंत्री बनने के बाद सुरेंद्र पाल सिंह अपनी जीत को लेकर काफी आश्वस्त थे. उन्होंने कहा था कि श्रीकरणपुर के मतदाता बहुत समझदार हैं, मैं चुनाव जरूर जीतूंगा। परन्तु आज चुनाव परिणाम आने के बाद चुनाव जीतने को उनकी मंशा अधूरी रह गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!