राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि में सहयोग के लिए माजरी माफी में निकाली पदयात्रा

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून। श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत पूरे देश के साथ साथ राजधानी देहरादून में भी लगातार पदयात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली जा रही है।

सोमवार को नगर निगम देहरादून के वार्ड 67 माजरी माफी में कृषि उत्पादन मंडी समिति देहरादून के अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं संघ के सहकार्य नगर कार्यवाह एवं नगर अभियान प्रमुख देवेन्द्र डोभाल के नेतृत्व में सैंकड़ों रामभक्तों द्वारा पदयात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्रवासियों से मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा से सहयोग निधि देने की अपील की गई पदयात्रा के दौरान राम भक्तों से निधि समर्पण एकत्रित भी किया गया।

अभियान में कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा, नगर कार्यवाह व नगर अभियान प्रमुख देवेंद्र डोभाल, सह नगर अभियान प्प्रमुख हरेंद्र कंडारी, बस्ती के अभियान प्रमुख पार्षद एडवोकेट रविंद्र, सह अभियान प्रमुख पारस राणा, रावत, कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह गुसाई, गजेंद्र गुसाई आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!