रूस ने यूक्रेन पर अब किया Wiper मैलवेयर से साइबर अटैक, माना जाता है बहुत खतरनाक

MS Malik
By
1 Min Read

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार दूसरे दिन भी जारी है। मिलिट्री ऑपरेशन के साथ ही रूस ने यूक्रेन पर cyber-attack भी कर दिया है। यूक्रेन की कई सरकारी वेबसाइट को हैक किया जा चुका है। सारी दुनिया की नजर अब साइबर वार पर भी जा टिकी है। इसमें सबसे बड़ी चिंता वाइपर Wiper मैलवेयर को लेकर जताई जा रही है। इस मैलवेयर के जरिए किसी भी सिस्टम के डेटा को हमेशा के लिए खत्म किया जा सकता है। यह सिस्टम के सभी डाटा को डिलीट कर देता है। इसकी सबसे बड़ी बात यह है कि Wiper मैलवेयर डिलीट डेटा को फिर से रिकवर नहीं किया जा सकता।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!