विधानसभा चुनाव-2022 में मसूरी सीट से पंडित मनीष गौनियाल भी उतरेंगे चुनाव मैदान में

MS Malik
By
1 Min Read

देहरादून वर्ष 2021 शुरू होते ही विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मियां जोर पकड़ने लगी है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र से युवा समाजसेवी पंडित मनीष गौनियाल भी आगामी विधानसभा चुनाव में मसूरी विधानसभा सीट से अपना भाग्य आजमाएंगे।

पंडित मनीष गौनियाल बेहद ही शालीन स्वभाव कुशल व्यक्तित्व के धनी है साथ ही शिक्षित कर्मठ व युवा प्रत्याशी के रूप में युवाओं की पहली पसंद माने जा रहे हैं। फिलहाल मसूरी विधानसभा क्षेत्र में उनकी चर्चा जोरों पर है।

‘अस्तित्व टाइम्स, संवाददाता ने जब उनसे बात की तो उन्होंने बताया कि वह जनता के कहने और सर्व समाज के आह्वान पर इस बार चुनावी मैदान में है अगर जनता उनको अपना प्रतिनिधि चुनती है तो वह जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

उनके चुनावी मैदान में आते ही उनके चर्चे जोरों पर हैं और कयास लगाए जा रहे हैं कि वह एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में उभरकर जिस तरीके से सामने आ रहे हैं उससे साफ प्रतीत हो रहा है युवाओं का जोश और उनका सपोर्ट उन्हें मजबूती प्रदान करेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!